फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े से परेशान गंगानगर सी ब्लाकवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े से परेशान गंगानगर सी ब्लॉक के लोग
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर पी ब्लॉक स्थित खत्ताघर से कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के चलते रास्ता बंद हो गया है। वहीं आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पार्षद, नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
गंगानगर पी ब्लॉक में खत्ताघर से कूड़ा नहीं उठने के चलते रास्ता बंद हो गया। वहीं कई दिनों से सड़ रहे कूड़े से निकली दुर्गंध से वहां रहने वाले कॉलोनी के लोगों का बुरा हाल है। पार्षद व निगम कर्मचारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। वहीं लोगों ने बताया कि कूड़ा डालने वाले कर्मचारी खत्तेघर में कूड़ा न डालकर सड़क पर ही डाल रहे हैं। जिससे राधागार्डन डिवाइडर रोड का एक रास्ता बंद हो चुका है। कॉलोनी के आशीष मलिक, रजत राजौरा, पंकज वत्स, भरत शर्मा आदि ने चेतावनी दी है कि अगर कर्मचारियों ने कूड़ा नहीं उठाया तो वह नगर निगम के कर्मचारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


खुले में कूड़ा ले जा रही गाड़ी देख भड़के ग्रामीण
मेरठ। सोमवार दोपहर खुले में कूड़ा लेकर जा रही गाड़ी देख गांवड़ी के ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, वहीं नगर आयुक्त से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

गांवड़ी में कूड़ा डालने को लेकर कई दिनों से विवाद है। सोमवार दोपहर नगर निगम गाड़ी कूड़े को बिना ढके ही कूड़ा डालने गांवड़ी आ रही थी। तभी ग्रामीणों ने देख लिया और दर्जनों ग्रामीण भावनपुर थाने पहुंचे। वहां पुलिस से शिकायत की। वहीं मोबाइल पर नगर आयुक्त को शिकायत की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर अब खुले में गाड़ियां कूड़ा लेकर आईं तो उन्हें विरोध झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें