फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देररात एनएच-58 पर भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात एनएच-58 पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन

मेरठ। एनएच-58 पर रात में भीषण जाम लगा रहा। मुरादनगर से मोदीनगर और मोहिउद्ीनपुर में भी कई किमी तक जाम में वाहन फंसे रहे। देर रात परतापुर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गाजियाबाद की तरफ से एक बड़ी मशीन हाईवे पर मेरठ की तरफ आ रही थी। मशीन के हाईवे पर आने के कारण ही अन्य वाहन भी जाम में फंस गए। जिसके बाद हाईवे पर रात में वाहनों की लंबी लाइन बढ़ती गई। मुरादनगर से मोदीनगर तक घंटों जाम लगा रहा। परतापुर तक जाम की यही स्थिति बनी रही। सैकड़ों वाहनों में रातभर यात्री भी जाम में फंसे रहे। कंट्रोल रूम के अलावा पुलिस अफसरों को भी सूचना दी गई, लेकिन रात में पुलिस दूर तक नजर नहीं आई। दिल्ली देहरादून हाईवे पर दस दिन में दूसरी बार भीषण जाम लगा। दस दिन पहले भी एक बड़ा ट्राला निकलने के कारण मोदीनगर और मोहिउद्ीनपुर में भीषण जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें