मेरठ। गन्ना विभाग ने समितियों की कब्जा कर रखी जमीनों को खंगालना शुरू कर दिया है। गन्ना एवं चीनी विकास आयुक्त के आदेश पर प्रदेश भर की समितियां अपनी कब्जाई जमीनों को खंगालने में लगी हैं। उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र हरपाल सिंह ने बताया कि मंडल के सभी जिलों की गन्ना समितियां से उनकी संपत्ति और उन पर कब्जे की जानकारी मांगी गई है। जिन संपत्तियों पर कब्जा होगा, उन्हें कब्जा मुक्त कराया जाएगा।