ऊर्जा भवन पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
मेरठ। अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में सपाइयों ने बुधवार को पश्चिमांचल विद्युत निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन भी दिया। उन्होंने बिलों का दोबारा निरीक्षण करने और बढ़ी हुई विद्युत दरों को कम करने की मांग भी की है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा अतुल प्रधान का कहना है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण विद्युत संबंधी समस्याओं से किसान, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैं। बिजली की बढ़ी दरों के कारण और गन्ने का भुगतान समय से नहीं होने के कारण किसान ट्यूबवैल का बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा सरकार ने वादा किया था कि गरीब और बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी। लेकिन उनके घरों में मीटर लगाकर बिजली के बढ़ी दरों के बिल भेज दिए हैं, जिसका वह भुगतान करने में असमर्थ हैं। सपा के महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, छात्र सभा अध्यक्ष राजदीप विकल, अनुज भड़ाना, आदिल सिद्दीकी, शहनशाह जफर, अनुज भड़ाना, गुड्डू चौधरी, अमित सिवाच, डॉ. कय्यूम आदि रहे।
खास बातें:
- किसान, मजदूरों और व्यापारियों के उत्पीड़न का लगाया आरोप
- विद्युत दरें बढ़ाने, अघोषित बिजली कटौती से हैं नाराज