बागपत। काठा गांव में पार्किंग के खड़े काठा निवासी सोहन पुत्र मलखान के ट्रक से बैट्री चोरी कर रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो चोरी को पुलिस को सौंप दिया। सोहन ने आरोपी दिलशाद पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला मुगलपुरा बागपत के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा। ब्यूरो