फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो वायरस का खतरा, सीवर के पानी के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो वायरस का खतरा, सीवर के पानी के नमूने लिए
विज्ञापन

मेरठ। पोलियो वायरस की तलाश में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, डब्ल्यूएचओ और जलकल विभाग की टीम ने सीवर के पानी के लिए नमूने लिए। यह नमूने हापुड़ बस स्टैंड मेन पंपिंग स्टेशन से लिए गए। इसकी रिपोर्ट 15 से 20 दिन में आ जाएगी।
मेन पंपिंग स्टेशन हापुड़ बस स्टैंड पर सीवर के पानी का पोलियो विषाणु की जांच के लिए लिया गया यह 14वां नमूना है। अब तक लिए गए नमूनों में से 12 के नतीजे आ चुके हैं जो नकारात्मक रहे हैं। दो सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। नमूने लेने की प्रक्रिया जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी, एसीएमओ डॉ. रजत गर्ग की उपस्थिति में डॉ. वीर सिंह और जलकल विभाग से सुधीर द्वारा की गई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि यह अभियान लखनऊ, मेरठ, बनारस, इलाहाबाद आगरा, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में चल रहा है। यह नमूने एनसीडीसी दिल्ली जांच के लिए भेजे जाएंगे। इससे वाइल्ड पोलियो वायरस प्रसार केविषय में जानकारी और उसके प्रसार को रोकने के लिए कार्य योजना बनाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान-अफगानिस्तान में मिल चुके केस
सीएमओ ने बताया कि पिछले साल विश्व में 19 पोलियो केस मिल चुके हैं, जिनमें से 12 अफगानिस्तान और सात पाकिस्तान में हैं। दूसरी तरफ विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर चुका है। पोलियो के लौटने की आशंका के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार और पूर्व उत्तर प्रदेश के तीन जिलों को हाई रिस्क जोन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें