फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जुलाई से शुरू होगा सघन दस्त पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
27 जुलाई से शुरू होगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा
विज्ञापन

मेरठ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में बुधवार को सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 27 जुलाई से नौ अगस्त तक चलाया जाएगा।
इसकेतहत जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों और शहरी क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। आशाओं द्वारा परिवारों में ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे। शून्य से पांच साल तक केबच्चों का सर्वे किया जाएगा और इसके बाद आशाओं से शून्य से पांच साल तक के बच्चों वाले परिवारों में ओआरएस के पैकेट वितरित कराए जाएंगे।
विज्ञापन

एएनएम द्वारा दस्त से ग्रस्त बच्चों को जिंक और ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे। साथ ही ओआरएस घोल बनाने की विधि बताई जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए जिले और ब्लॉक स्तर पर स्टेयरिंग कमेटी का गठन किया जाएगा। आशाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता को बनाया गया है। ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी चिकित्सा अधीक्षकों को बनाया गया है।
विज्ञापन


क्या है ओआरएस
ओआरएस यानि मौखिक पुनर्जलीकरण चिकित्सा। यह विशेष रूप से दस्त को रोकने के लिए या बच्चों में पानी की कमी होने पर उसे पूरा करने के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। यह पानी की कमी को पूरा करता है।

खास बातें:
वितरित किए जाएंगे ओआरएस के पैकेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें