फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज वन और अन्य केंद्रों के ल एि

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में दलित बालिका
विज्ञापन

से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
नजीबाबाद (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में आटा लेने गई नौ वर्षीय दलित बालिका (9) के साथ आटा चक्की मालिक के बेटे ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट आदि धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के दूसरे समुदाय का होने और गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे हुई, बालिका गांव के ही अतीकुर्रहमान की आटा चक्की से आटा लेने गई थी। उस समय चक्की पर अतीकुर्रहमान का पुत्र दानिश मौजूद था। आरोप है कि उसने बालिका को तमंचे से आतंकित किया और चक्की का दरवाजा भीतर से बंद कर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। आरोपी तब तक फरार हो गया, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ थाने पर भी पहुंच गई और आरोपी के साथ मारपीट पर उतारू थी, पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को रोका। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। पीड़ित बालिका और उपचार व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें