चांदीनगर (बागपत)। रमजान माह में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सही नहीं हो रही है। रटौल में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। मानक के अनुसार सप्लाई नहीं हो रही है। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मैराजूद्दीन ने ऊर्जा निगम को चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था नहीं सुधार नहीं हुआ तो 27 मई को गांव के ग्रामीण प्रधानमंत्री को ज्ञापन देंगे। गांव में हुई बैठक में निर्णय लिया है। सलीम, बाबू, फैज महमूद, सतीश, ओमवीर चौधरी, शहजाद मौजूद रहे।