अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में श्री श्याम सलोना सेवा परिवार की ओर से शिव मूर्ति पर सातवां श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन किया। चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, अमीनगर सराय चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव, डॉ. योगेश जिंदल, ईश्वर दयाल, अभिमन्यु गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में नंद किशोर शर्मा अहमदाबाद, अनिल जानी, मनोज शर्मा ग्वालियर ने बांके बिहारी के भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, विनोद गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा, अशोक कुमार, राजीव गोयल सभासद, महेश गोयल, पुलकित गोयल, अंकित सिंह, रोहित गोयल, अरविंद शर्मा, अंकुर गोयल, अमित गोयल, आशीष जैन आदि रहे।