फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने शुरू की कलक्ट्रेट घेराव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मई को कलक्ट्रेट का घेराव करेगा रालोद
विज्ञापन

मेरठ। ग्रामीण बिजली दरें बढ़ोतरी के विरोध में रालोद आगामी तीन मई को कलक्ट्रेट का घेराव करने जा रहा है। इसके लिए पार्टी नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण बिजली दरों को 180 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति किलोवाट कर दिया है। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं से लेकर नलकूप उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। बिजली दरें बढ़ने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए आगामी तीन मई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी तीन जून तक ग्रामीण क्षेत्र में जनजागरण यात्रा निकालेंगे। दूसरे चरण में चार जून को प्रदेश के बिजलीघरों का घेराव किया जाएगा। पार्टी ने तीन मई की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारियों को पूरी ताकत झोंकने के लिए कहा गया है। किसानों में इस मुद्दे को लेकर भारी आक्रोश है। धरना प्रदर्शन में किसानों की भारी भीड़ जुटेगी। किसान अपने ट्रैक्टरों के माध्यम से कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।

खास बातें:
बढ़ी विद्युत दरों के खिलाफ किया जाएगा प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें