फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा मोर्चा
विज्ञापन

मेरठ। हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर जनहित मोर्चा ने आगामी लोकसभा के चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। इसको लेकर रविवार को मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक फूलबाग कालोनी स्थित मां सरस्वती साधना केंद्र में हुई। जिसमें वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की मांग कई दशक से लंबित है, कोई भी राजनीतिक दल इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर गंभीर नहीं है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दीवान गिरी गोस्वामी ने कहा कि इस मुद्दे पर सभी दलों द्वारा की जा रही उपेक्षा को देखते हुए जन हित मोर्चा की केंद्रीय समिति ने निर्णय लिया है कि इस मुद्दे पर किसी सक्षम उम्मीदवार को मोर्चा बार एसोसिएशन मेरठ के सहयोग से लोकसभा का चुनाव मजबूती के साथ लड़ाएगा। उम्मीदवार के चयन में किसी अधिवक्ता के नाम को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जनहित मोर्चा मांस निर्यात पर पाबंदी की मांग को लेकर कई वर्षों से संघर्ष कर रहा है लेकिन इस ओर भी सरकार को कोई ध्यान नहीं है। बैठक में महेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, आरपी सिंह, कुलदीप त्यागी, बिजेंद्र गुप्ता भारती, नौशाद सैफी, रविदत्त शर्मा, देवेश्वर दयाल गोस्वामी, राहुल कुमार एवं ममता गोस्वामी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें