बागपत। एडवोकेट इफ्तखार हसन को रालोद के विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाने पर कचहरी परिसर में आयोजित समारोह में रालोद से अधिवक्ताओं ने खुशी जताई और उनको सम्मानित किया। रालोद नेता एवं पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के निर्देश पर एडवोकेट इफ्तखार हसन को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान पूर्व डीजीसी केपी सिंह, सतेंद्र खोखर, अजित सिंह, नवीन ढाका, लोकेंद्र तोमर, राम कुमार तोमर, योगेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, नरेंद्र मान, नरेंद्र पंवार, राम अवतार शर्मा, जाकिर हुसेन, राशिद तस्लीम, महेंद्र बंसल, सुनील शर्मा, देवेंद्र आर्य, योगेंद्र शर्मा, जसपाल सिंह राणा, राम कुमार राठी, संजय पंवार, राजेंद्र तोमर, यूनुस, चमनलाल आदि मौजूद रहे।