दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव में स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक प्रभारी विनीत चौधरी ने योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होने स्वयं सहायता समूह को रोजगार चलाने एवं पैसा जोड़ने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि समूह को भविष्य में सक्षम बनवाएंगे। महिलाएं मन लगाकर काम करें ताकि अपना रोजगार चला सके। प्रधान संजय देशवाल ने भी सहयोग देने की बात कही। बैठक में रेखा, सुनीता, धनिता, अन्नु, निम्मी, लक्ष्मी, बबीता, शिव कुमारी आदि उपस्थित रही।