इंसानियत का पाठ पढ़ाता है इस्लाम
मेरठ। लोहिया नगर स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया माहदुल अबरार अशरफुल मदरसे में रविवार को वार्षिक जलसे का आयोजन हुआ। अध्यक्षता जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष हजरत मौलाना गाजी वली अहमद वली कासमी ने की। मुख्य वक्ता देवबंद दारुल उलूम मुबल्लिग मौलाना यामीन कासमी सहित अन्य उलमा रहे। संचालन मौलाना अय्यूब जिसोरी ने किया।
कारी शहजाद तिलावते कलाम ए पाक से जलसे का शुभारंभ हुआ। मदरसे के छात्रों ने नाअत व नजम पेश की। मौलाना यामीन कासमी ने कहा कि इस्लाम हमें इंसानियत का पाठ पढ़ाता है। किसी का हक मारना इस्लाम के खिलाफ है। सभी लोगों को इस्लाम की बारीकियों को समझना चाहिए। कारी मो. अबरार अख्तर रशीदी के शुक्रिया कलाम पर जलसे का समापन हुआ। जलसे में मदरसा इशातुल इस्लाम बूंटा के मुहतमिम मौलाना मो. लुकमान, मदरसा बैतुल उलूम गोकलपुर कमालपुर के मुहतमिम मौलाना मुज्जम्मिल, मौलाना नबील अहमद, कारी महबूब हसन मजफ्फरनगरी, मौलाना खालिद सैफुल्लाह, मौलाना सादिक, कारी दानिश मौजूद रहे।