मेरठ से मवाना तक शहजर रिजवी का जोरदार स्वागत
मेरठ/मवाना। मैक्सिको में आयोजित आइएसएसएफ विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे शहजर रिजवी का शनिवार को जमकर स्वागत किया गया। जैदी फार्म स्थित रिश्तेदार तालिब रिजवी और मशकूर अहमद ने तिरंगे के साथ शहजर का रोड शो कराया। जीप में दोस्तों के साथ शहजर ने लोगों का अभिवादन किया। रोड शो जैदी फार्म से होकर मवाना रोड पर जाकर समाप्त हुआ। इसके बाद मवाना खुर्द स्थित आवास पर लोगों ने माला पहनाकर शहजर का जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ दोस्तों ने जमकर डांस किया। इस दौरान शहजर के पिता शमशाद रिजवी, माता शहाजमानी, पत्नी नाजिया रिजवी, बहन शैला, भाई अहमर रिजवी, मामा मुनव्वर मौजूद रहे।
खास बातें:
आईएसएसएफ विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे हैं शहजर