फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राहमण एकता समिति का होली मिलन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण एकता समिति ने खेली होली
विज्ञापन

मेरठ। जिमखाना मैदान अपार चैंबर में शनिवार को ब्राह्मण एकता समिति का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सदस्यों ने फूलों की होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजनों पर राधा कृष्ण की रासलीला प्रस्तुत की गई। कवियों ने काव्यपाठ करते हुए सुंदर रचनाओं से सभी को गुदगुदाया। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक पंडित आशु शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मणों की एकता व अखंडता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन पंडित नीरज कौशिक ने किया। कवि ईश्वर चंद गंभीर, सुमनेश सुमन, प्रतीक गुप्ता सहित अरुण वशिष्ठ, ज्ञानेंद्र शर्मा, अजय भराला, गिरीश भारद्वाज, हिमांशु वत्स, संजय शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, राजीव शर्मा, पवन भारद्वाज, पंकज शर्मा, रजत शर्मा, रेनू शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें