कंकरखेड़ा। एसीएम सदर अमिताभ यादव व सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को कंकरखेड़ा थाने में शांति समिति की बैठक बुलाई। इसमें अधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों को बुलाकर उन्हें शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से होली पर कहीं भी घटना होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से पूछकर संवेदनशील क्षेत्र भी चिंहित किए। बैठक में इंस्पेक्टर दीपक शर्मा, एसएसआई रविन्द्र पंत, सब इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, महेश चंद, ठा. ओपी सिंह, गुल्लू ठाकुर, जरीफ लाला, पूर्व पार्षद प्रमोद कुमार, जयवीर सिंह, संजीव मंगवाना आदि मौजूद रहे।