फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के मंच संबोधन से गायब रहे भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ के मंच संबोधन से गायब रहे भाजपा नेता
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक शाखा में भाजपा भले ही शामिल हो। लेकिन संघ अपने किसी भी आयोजन में भाजपा को वरीयता नहीं देता है। ऐसा राष्ट्रोदय कार्यक्रम में भी नजर आया। भले ही इस भव्य आयोजन में कई मंत्री, सांसद, विधायक या भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए हों। लेकिन उन्हें मंच पर स्थान मिलना तो दूर मंच से हुए संबोधन में उनका नाम तक नहीं बोला गया।
विज्ञापन

राष्ट्रोदय में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, डॉ. महेश शर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान, सुरेश राणा, अनुपमा जायसवाल, अतुल गर्ग के साथ ही सांसद राजेंद्र अग्रवाल, डॉ. संजीव बालियान, कंवर सिंह तंवर, डॉ. भोला सिंह, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, ठा. संगीत सोम, डॉ. सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, सत्यवीर त्यागी, जितेंद्र सतवाई, विमला सोलंकी, पंकज सिंह, अवतार सिंह भड़ाना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया, कांता कर्दम, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, पूर्व विधायक रणवीर राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता मौजूद थे। लेकिन किसी का नाम मंच से संबोधित नहीं हुआ और सभी आम जनता के बीच बैठे नजर आए।
विज्ञापन


खास बातें
- किसी भी मंत्री, सांसद, विधायक या पदाधिकारी का नहीं लिया गया नाम
- तमाम जनप्रतिनिधि आम श्रोताओं के बीच बैठे आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें