भंसाली की फिल्मों का किया जाएगा बहिष्कार
मेरठ। चौ. चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहे पर राष्ट्रीय सिंह सेना की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि भविष्य में संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई सभी फिल्मों का क्षत्रिय समाज बहिष्कार करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. नरेश सिंह राणा ने कहा कि संजय लीला भंसाली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय सचिव सीपी सिंह ने कहा कि ईर्ष्या व भेदभाव के कारण आपसी भाईचारा खत्म हो गया है। उपाध्यक्ष ठा. कुलदीप सिंह चौहान, ठा. अनिल, डॉ. रेखा राणा, प्रवीण, राजदीप गुर्जर, संजय गुप्ता, करण तोमर, पंकज कुशवाह, लक्ष्य चौहान, जगत सिंह, ठा. मदनपाल, चौ. सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।