फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आज मनाया जाएगा स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आज मनाया जाएगा स्थापना दिवस
विज्ञापन

मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में रविवार को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 1966 में इसकी शुरुआत हुई थी। स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की रविवार को जयंती भी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से अब तक सात हजार से ज्यादा डॉक्टर निकल चुके हैं। इनमें अधिकांश देश और विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं, जबकि कुछ मेरठ में ही चिकित्सा क्षेत्र में बड़े नाम हैं। हर साल 28 जनवरी को यह स्थापना दिवस मनाया जाता है। हालांकि पिछले साल किन्हीं कारणों से यह नहीं मनाया जा सका था। इस बार सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गया प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे। दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें सभी अध्यापक और मेडिकल के विद्यार्थी शामिल होंगे। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह होगा, जिसमें पढ़ाई में बेहतर कर रहे स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें गोल्ड मेडल से भी नवाजा जाएगा। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. एसकेगर्ग ने बताया कि 1966 में जब इसकी शुरुआत हुई थी तो यहां 100 सीटें थीं, अब 150 हो गई हैं। पीआरओ और उप अधीक्षक डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि यह 53वां स्थापना दिवस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें