फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बाहर ही रोके गये भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नो एंट्री के दौरान भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रोकने का अभियान रविवार को भी जारी रहा। जिन स्थानों से शहर में भारी वाहन आते हैं, वहां पुलिस की ड्यूटी लगाकर वाहनों को रोका गया।
विज्ञापन

शहर में सुबह सात बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। नो एंट्री प्लान सख्ती से लागू करने से दिल्ली रोड समेत मुख्य चौराहों पर यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। 24 मुख्य स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस की ड्यूटी भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाई गई है।
रविवार सुबह जैसे ही सात बजे नो एंट्री का समय हुआ तो परतापुर फ्लाईओवर के कट के पास पुलिस ने भारी वाहनों को रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालकों से कहा कि शहर में सुबह सात बजे के बाद भारी वाहनों को नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने हापुड़ रोड, गढ़ रोड, कमिश्नरी आवास चौराहा और रुड़की रोड की तरफ से भी शहर में भारी वाहन नहीं आने दिए। भारी वाहन बंद होने से जीरो माइल चौराहा, लालकुर्ती पैठ मुख्य मार्ग, बाउंड्री रोड, कमिश्नरी आवास चौराहा, विवि रोड, जेलचुंगी, तेजगढ़ी चौराहा, मेडिकल कॉलेज, शास्त्रीनगर पीवीएस रोड, एल ब्लॉक तिराहा और मेट्रो प्लाजा पर भी यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है।
ट्रांसपोर्टरों ने की बैठक
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में रविवार को टीपीनगर में पंकज अनेजा के कार्यालय पर बैठक हुई। इस दौरान गौरव शर्मा ने संयुक्त व्यापार संघ के एक पदाधिकारी के बयान की निंदा की। कहा कि दिल्ली रोड पर ट्रक बंद होने से ट्रांसपोर्टरों को परेशानी हो रही है। वह छह जनवरी को मेरठ में आ रहे मुख्यमंत्री को भी अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन देंगे। इस दौरान दीपक गांधी, राकेश विज, रोहित कपूर, पंकज अनेजा, सरदार खेता सिंह, हरपाल शर्मा, गजेंद्र बैंसला, प्रमोद जैन, पिंकी चिन्योटी, प्रवीन चिन्योटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- सुबह सात बजे से शहर में रहती है भारी वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें