फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून रोड पर अंबेडकर चौक पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम लगभग चार बजे बाबा ट्रांसपोर्ट पर काम करने वाला ग्राम पुंवारका निवासी विकास राणा (22 वर्ष) पुत्र जयवीर किसी काम से सहारनपुर की ओर आ रहा था। जब वह अंबेडकर चौक पर पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे हिवकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग खड़ा हुआ। लेकिन लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।

-- रविवार को हुई दुर्घटना में घायल युवक की मौत
रविवार को कुतुबशेर थाना क्षेत्र के म्हाड़ी के सामने सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों में से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को म्हाड़ी के निकट बाइक सवार युवकों की एक वाहन से टक्कर हो गई थी। उनको बचाने के प्रयास में सामने से आ रही श्रद्धालुओं की गाड़ी भी पलट गई थी। गंगोह निवासी आसिफ और शाकिब गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान आसिफ पुत्र इस्लाम की मौत हो गई।
विज्ञापन

-------------
--नर्सरी में काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत
सहारनपुर। देहात कोतवाली के ग्राम देवली के जंगल में खेत में लगाई गई तार बाड़ में आए करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
देहात कोतवाली के गांव देवली निवासी तेल्लु का 20 वर्षीय पुत्र शंकर सोमवार की सुबह जंगल की तरफ गया था। उसके भाई श्याम ने बताया कि शंकर गांव ज्ञानागढ़ के जंगल में एक पार्षद के खेत में लगाई गई तार बाड़ में करंट आने से उसकी चपेट में आ गया। लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शंकर के पिता तेल्लु ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें