मेरठ। उप्र खेल निदेशालय द्वारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन क्रीड़ा भारती प्रांतीय मंत्री संदीप त्यागी, महानगर मंत्री कपिल त्यागी ने किया। जिला सचिव एथलेटिक्स राजाराम एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सत्यप्रकाश ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं सहित कुल 210 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, पूर्व उप क्रीड़ा अधिकारी सतीश पंडित, आलोक मानव, ललित पंत, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। बालक वर्ग शॉटपुट 16 मीटर में सलिल, हाई जंप में विनीत मलिक, लांग जंप में विनीत मलिक, बालक वर्ग में लांग जंप में रुपल प्रथम, बालक डिस्कस थ्रो में सलिल, बालिका डिस्कस थ्रो में सृष्टि, आठ सौ मीटर बालिका वर्ग में ज्योति, आठ सौ मीटर बालक वर्ग में प्रशांत बंसल, पंद्रह सौ मीटर बालिका वर्ग में ज्योति, पांच हजार मीटर बालक वर्ग में विक्की, तीन हजार बालिका वर्ग में ज्योति, दस हजार मीटर बालक वर्ग में राहुल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।