फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे के प्रधान गंगा ग्राम स्वच्छता सम्मेलन में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गंगा किनारे के गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया है। इसके बाद अब ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन तालाबों के जीर्णोद्धार, जल संरक्षण, जैविद कृषि इत्यादि विषयों पर काम होना है। इसके लिए दिल्ली में 23 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘गंगा ग्राम स्वच्छता सम्मेलन’ में गंगा किनारे स्थित गांवों के प्रधानाें और जिला पंचायत राज अधिकारी को भाग लेने का निमंत्रण दिया गया है। इस सम्मेलन में मेरठ जिले की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर, नीमका, समसपुर, नंगला गौसाई, दूधली खादर, मानपुर, जलालपुर जोरा, रठौरकलां एवं सिरजेपुर के ग्राम प्रधान शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें