फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के वेतन के लिए धन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों को वेतन के लिए धन जारी
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल के बिजलीघरों पर तैनात पूर्व सैनिकों के वेतन के लिए एमडी पवन कुमार ने धनराशि जारी कराने के आदेश दिए हैं। पूर्व सैनिकों का कहना है कि पांच माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री संजीव जैन सिक्का के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल एमडी पवन कुमार से मिला। सिक्का ने बताया कि बिजलीघरों पर एसएसओ और गार्ड के रूप में तैनात पूर्व सैनिकों को वेतन नहीं मिला है। इस पर उन्होंने निदेशक वित्त पीके अग्रवाल को बुलाकर वेतन के लिए धनराशि जारी करने के आदेश दिए। पूर्व सैनिक परिषद् के अध्यक्ष त्रिलोक सिरोही, नवल सिंह, बलजोर सिंह, सूबेदार वीर सिंह, ओमवीर सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें