15 को लगेगा निशुल्क नेत्र शिविर
मेरठ। कल्याणं करोति, जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति, जाह्नवी व मैत्रेयी पाल के संयुक्त तत्वावधान में लैंस की सुविधा के साथ कल शुक्रवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दयाल अस्पताल, गगोल मोड़, परतापुर के प्रांगण में आयोजित होगा। पंजीकरण एवं जांच सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। शिविर में नेत्र जांच, इलाज, मोतियाबिंद का लैंसयुक्त निशुल्क ऑपरेशन, चश्मे के लिए जांच, अस्पताल में दवाई, भोजन व रहने, शिविर से अस्पताल लाने और वापस छोड़ने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। यह जानकारी महामंत्री ब्रिगेडियर एससी जौहर ने दी।