फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगोल में कब्जाई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। गगोल में विद्या प्रकाशन की पांच बीघा जमीन कब्जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि भाजपा के एक विधायक व प्रधान उक्त जमीन पर काम नहीं करने दे रहे हैं। मामले की शिकायत आईजी व एसएसपी से करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

गगोल में विद्या प्रकाशन की 60 बीघा जमीन शिल्पी जैन के नाम है। जिसकी देखरेख गोठड़ा निवासी राजपाल पर है। विद्या प्रकाशन के मैनेजर मंगल सैन आर्य ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक प्रधान और भाजपा विधायक ने उक्त जमीन पर पुलिस से साठगांठ कर गगोल निवासी एक व्यक्ति को कब्जा कराया हुआ है। जब हम जमीन पर जाते हैं तो धमकी देकर भगा दिया जाता हैं। मंगल सैन ने बताया कि आईजी व एसएसपी से शिकायत करने के बाद भी थाना पुलिस विधायक के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें