फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माईल कालेज में गीता महोत्सव मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईल इंटर कॉलेज में मनाया गीता महोत्सव
विज्ञापन

मेरठ। इस्माईल इंटर कॉलेज एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में शुक्रवार को नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट की ओर से गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आध्यात्मिकता दिखाई दी। पूरे परिसर को श्रीकृष्ण अर्जुन के उपदेशोें को जगह-जगह लिखा गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण, अर्जुन, राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली गईं। मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक दयानंद सेठ रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गीता आरती व सरस्वती वंदना से की गई। छात्राओं ने श्रीकृष्ण- राधा के गीत पर डांस की प्रस्तुतियां दीं। अतिथि जेएस राणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में जागरूकता आती है और आध्यात्म से जुड़ाव होता है। निर्णायक में संस्कृत विशेषज्ञ डॉ. सीमा शर्मा, आर्मी पब्लिक स्कूल की कोआर्डिनेटर वीना अरोरा रहीं। डॉ सीमा शर्मा ने गीता के सार को छात्राओं के सामने रखा वीना अरोड़ा ने श्रीकृष्ण व भारत के अर्थ को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समझाया। ट्रस्ट के चेयरमैन प्रियंक भारती ने कहा कि गीता महोत्सव को मनाए जाने का उद्देश्य गीता में छिपे वैज्ञानिक तथ्य सामने आ सके। गीता में जीवन की सच्चाई है और हर समस्या का समाधान है। प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने नेचुरल साइंसेज का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें