महिला सशक्तिकरण पर सेमिनार
मेरठ। पिंकि श फाउंडेशन, मेरठ सर्कल की ओर से महिला सशक्तिकरण पर देसी तड़का रेस्टोरेंट में सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें ग्रुप की 50 महिलाओं ने भाग लिया। भारतीय महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की जानकारी दी। फाउंडेशन से जुड़ी भावना शर्मा ने बताया कि पिंकिश फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं केा सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। संस्था महज चार महीनों में 80 हजार से अधिक महिलाओं क ो अपने समूह में जोड़ चुकी है। संस्था द्वारा भारत के विभिन्न शहरों में पिंक सर्कल नाम से शाखाएं खुलने जा रही हैं। यह सेमिनार भारत के अन्य 50 शहरों में भी इसी दिन हुआ। सेमिनार में मेरठ पिंक सर्कल की प्रमुख शैली रस्तोगी, भावना वर्मा, दीपिका गर्ग व सचिव शालिनी गुप्ता शामिल हुई।