आवास के लिए खेकड़ा के गाड़िया लुहार डीएम से मिले
बागपत। खेकड़ा के गाड़िया लुहार प्रमोद कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कई साल से आवास की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। परिवार की महिलाओं को खुले में शौच करने जाना पड़ रहा है। इससे केंद्र सरकार का स्वच्छ भारत मिशन पूरा नहीं हो रहा है। यह ही नहीं छेड़छाड़ की घटनाएं भी बढ़ रही है। डीएम से मांग की आवासीय पट्टा उपलब्ध कराया जाए ताकि वह अपने परिवार के लिए मकान का निर्माण कर जीवन बसर कर सके। डीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश जोगी, सतपाल धामा, पप्पू, बिजेंद्र, सलमा, मूर्ति, मोहर सिंह मौजूद रहे।