फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
निरपुड़ा में पांच बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। निरपुड़ा निवासी किसान विक्रांत के खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। इस लाइन के तार पूरी तरह जर्जर हाल में है। सोमवार को विद्युत तार आपस में भिड़ गए और तारों से उठी चिंगारी किसान के गन्ने के खेत में जा गिरी। चिंगारी से गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली और देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना पर खेतों में काम कर रहे किसान उधर दौड़े और बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। किसानों ने पानी, मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। गांव के विकास, बिट्ठू, राममेहर, पवन, राहुल, अनुज, मनोज, विक्रांत, अनिल, सुरेश आदि ने जली फसल के मुआवजे और जर्जर तारों को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें