मेरठ। एनडीए की तैयारी के लिए जरूरतमंद छात्रों को गणित के शिक्षक तुषार सिंघल 21 सितंबर से पीएल शर्मा रोड स्थित सागर कांप्लेक्स में फिर से नि:शुल्क कक्षाएं शुरू करने जा रहे हैं। इस बार ये कक्षाएं अप्रैल तक चलेंगी। साथ ही 24 सितंबर को स्कॉलरशिप परीक्षा होगी, जिसे पास करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।
गौरतलब है कि अभी नौ सितंबर तक तुषार सिंघल ने फ्री क्लासेस दी थीं। पिछले करीब 10 साल से दिल्ली में पढ़ा रहे तुषार इसी साल मार्च में मेरठ आए हैं। जो दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं, आईआईटी और एनटीएसई के भी कुछ बच्चों को फ्री कोचिंग दे रहे हैं। तुषार सिंघल बताते हैं कि मैथ में एनडीए का लेवल काफी हाई हो गया है। जिसमें शार्ट ट्रिक काफी हेल्प फुल है। छात्र चाहें तो उनसे मोबाइल नंबर 9997034045 पर संपर्क कर नि:शुल्क कोचिंग का लाभ उठा सकते हैं।