फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में डॉ. सीवी रमन लेक्चर की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू के भौैतिक विज्ञान विभाग में मंगलवार को डॉ. सीवी रमन लेक्चर की शुरूआत हुई। भविष्य में लेक्चर होते रहेंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने किया। कुलपति ने कहा कि इस तरह की व्याख्यानमाला से छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि गहरी होगी। व्यावहारिक ढंग से वह उसको समझ सकेंगे। प्रो. बीएन दास ने व्याख्यान दिया। उन्होंने विभिन्न उपकरणों की सहायता से विज्ञान के सरल प्रयोग करके बताए। उन्होंने जोर दिया कि विज्ञान को रोचक अंदाज में पढ़ाया जाना चाहिए। विवि के पुरातन छात्र और भारतीय वन सेवा अधिकारी एसएन त्यागी ने प्रो. दास का परिचय कराया। प्रो. एसपी खरे और प्रो. वाई विमला ने भी विचार रखे। प्रो. राकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. कविता शर्मा ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. बीरपाल सिंह ने डॉ. सीवी रमन का जीवन परिचय बताया। कार्यक्रम में प्रो. देवराज, प्रो. वीके रस्तोगी, प्रो. एमयू चराया, प्रो. मृदुल गुप्ता, डॉ. नाजिया तरन्नुम, डॉ. बीएस यादव और डॉ. अनिल कुमार मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें