मेरठ। फसल ऋण मोचन योजना के तहत पहली सूची में जनपद के 13740 किसानों के नाम शामिल हैं। हालांकि यह सूची बहुत ही चौंकाने वाली है। इसमें जहां एक-एक लाख रुपये की ऋण माफी वाले किसानों के नाम शामिल हैं तो कई ऐसे भी हैं जिनके दहाई और सैकड़ा के अंक में ऋण माफ हुए हैं। हालांकि एक किसान का मात्र आठ पैसे का ऋण माफ हुआ है। कार्यक्रम के दौरान पांच हजार ऋण मोचन पत्र वितरित किये गये हैं। इनमें 20 हजार से एक लाख रुपये तक श्रेणी वाले किसान थे। विकास भवन में जो ऋण मोचन सूची तैयार हुई है, उसकी एक पेज की कॉपी मीडिया के हाथ लगी। उससे किसानों के ऊपर ऋण और उसकी माफी की स्थिति की जानकारी मिली। किसान ऋषिपाल के आठ पैसे माफ हुए हैं। हालांकि सुरेंद्र पाल के 19 रुपये माफ हुए हैं। कई ऐसे हैं जिनका 300 से 600 रुपये के बीच ऋण माफ हुआ है।