फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी सेंटेनरी में इंटर स्क्ल बॉयज बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी ब्वॉयज बास्केटबाल टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन

मेरठ। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर में शुक्रवार को इंटर स्कूल ब्वॉयज बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2017 का शुभारंभ हुआ। क्रीड़ा भारती व फिजिकल एजूकेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रतियोगिता शुरू हुई। टूर्नामेंट में सीजेडीएवी स्कूल, सेंट थॉमस, तक्षशिला स्कूल, आर्मी पब्लिक, केएल इंटरनेशनल, ट्रांसलेम एकेडमी, वर्धमान एकेडमी व डीएन इंटर कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। प्रिंसिपल डॉ. अल्पना शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। क्रीड़ा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शूटर आभा ढिल्लन, क्रीड़ा भारती मंत्री कपिल त्यागी, नीरज सिंघल, संजीव वर्मा मौजूद रहे। पहला मैच सीजेडीएवी स्कूल ब्लैक व डीएन इंटर कॉलेज के बीच हुआ। सीजेडीएवी की टीम ने 45-29 के स्कोर से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में वर्धमान एकेडमी की टीम ने सीजेडीएवी ब्लू को 31-13 से हराया।


बच्चों ने पढ़ीं अपनी लिखीं कविताएं
मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने अभिभावकों के लिए सुंदर कविताएं पढ़ीं। कविताओं का शीर्षक मेरा परिवार, मेरी दादी, मेरी मां रखा गया। प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल सविता चड्ढा ने सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने सीखा आत्म सुरक्षा का गुर
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन की ओर से छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए गए। शुक्रवार को संस्था सदस्यों ने मिलकर प्राइमरी स्कूल जिला जेल में बच्चों को जागरूक किया। अध्यक्ष अंजू पांडे, उपाध्यक्ष डॉ. क्षमा चौहान, सचिव शिव कुमारी गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें