अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को छापामारी कर 12 स्थानों से दूध, मिठाइयों और अचार आदि के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
अभिहित अधिकारी अर्चना धीमान ने बताया कि गांधीबाग और गोविंदपुर के पास से खोया, सरधना रोड पर तीन स्थानों से दूध, हापुड़ स्टैंड किठौर से मावा, घेवर और किला रोड से पैक्ड रस्म, शाहजहांपुर से मिक्स अचार, गढ़ रोड से दूध, हापुड़ अड्डे से बर्फी, बिनौली अड्डा सरधना से सफेद रसगुल्ले के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में मिठाइयों के 15 और मिर्च पाउडर का एक सैंपल लिया था। शहर में एसके रोड से दूध, मोहनपुरी से पनीर, खैरनगर में तीन स्थानों से खोया के सैंपल लिए। बुढ़ाना गेट से क्रीम, शास्त्रीनगर में ब्रेड, जागृति विहार में मिठाई की दुकान से बेसन के लड्डू, शास्त्रीनगर में डेयरी से पनीर और क्रीम के सैंपल लिए गए। कसेरू बक्सर से तीन स्थानों से छेना मिठाई, बर्फी और बूंदी लड्डू के तीन सैंपल लिए गए। लावड़ में दो स्थानों से रसगुल्ला और घेवर के सैंपल लिए। सरधना से मिर्च पाउडर का सैंपल लिया।
खास बात
- खाद्य विभाग ने दो दिन में लिए गए 28 सैंपल