मेरठ। निर्धारित ड्रेस नहीं पहनने और बैज नहीं लगाए जाने पर रेलवे की वाणिज्य अनुभाग टीम ने सिटी स्टेशन के सात ठेलों पर सील लगा दी। जो 5-5 हजार रुपये का जुर्माना देने के बाद ही खोली जाएगी। रेलवे स्टेशनों पर बिकने वाला खानपान का सामान, भोजन आदि की जांच रेलवे वाणिज्य विभाग देखता है। रविवार को दिल्ली से पहुंची टीम को चेकिंग में प्लेटफार्म नंबर दो पर सामान बेचने वाले सात ठेलों पर नियम टूटते मिले। सिटी स्टेशन के सीएमआई गुरजीत सिंह ने बताया कि तीन ठेले ठेकेदार जितेंद्र गुप्ता, दो भूपेंद्र सिंह और दो ठेले मायादेवी के हैं।