संगम पांच, नौचंदी दो घंटे लेट
मेरठ। संगम और नौचंदी एक्सप्रेस पिछले नौ महीने से लेट चल रही हैं। भाजपा नेताओं के दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को संगम एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से पांच घंटे देरी से दोपहर करीब बारह बजे पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह करीब दस बजे पहुंची। दोनों ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों ट्रेन फिलहाल बारिश की वजह से लेट हो रही हैं।