मेरठ। वीसीबी बदलने के चलते शनिवार को 33 केवी नौचंदी बिजलीघर की बिजली तीन घंटे बंद रहेगी। एसडीओ अनीस ने बताया कि सुबह 9 बजे से 12 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते फूलबाग, जैदी फार्म, प्रीत विहार, दयाल बाग, माधवनगर, गांधी नगर, मुरारी पुरम आदि कालोनियों को तीन घंटे बिजली नहीं मिलेगी। कालोनी वासी बिजली कटने से पहले ही जरूरी कार्य निपटा लें।