फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 51 घौंसले लगाए व 24 किए वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने टैगोर पार्क में बुधवार को बहुमंजिली बर्ड्स कॉलोनी में पौधारोपण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इस पखवाड़े में विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पंखशाला ने 51 घोंसले लगाए व 24 वितरित किए। 13 मंजिले पक्षी आवास में पक्षियों के चार जोड़े रह सकेंगे। उनके आवास, नित्य आहार व जख्मी होने पर उपचार की व्यवस्था की गई है। टैगोर पार्क में नींबू, बैंगन, बेलिया व फाइकस आदि के 250 झाड़ीनुमा पेड़-पौधों में बुलबुल व फाख्ता आदि रहते हैं। हरिओम बिश्नोई ने 12 पंछियों को पिंजरों से आजाद किया। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान, बरेली के सहयोग से पक्षियों के स्वच्छंद विचरण के लिए एवीयरी पक्षीशाला भी बनाई जाएगी। अध्यक्षता अंकित अग्रवाल ने व संचालन हरि बिश्नोई ने किया। इस दौरान ललित मोरल, अमर पाल सिंह, भारत भूषण शर्मा, नवीन चंद्र अग्रवाल, संजीव खन्ना, आभा, कविता, भावना विश्नोई, साधना रस्तोगी, अरूणा माथुर, सीमा गर्ग व दीप शिखा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें