हस्तिनापुर मतदान स्थल का निरीक्षण करते डीएम एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के लिए शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। शाम 4:00 बजे तक स्नातक निर्वाचन में 50.38 फीसदी और शिक्षक निर्वाचन में 60.39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम संतोष कुमार और सीओ पंकज लवानिया भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशियों दिनेश कुमार गोयल (स्नातक) और श्रीचंद शर्मा (शिक्षक) के समर्थन में अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक और ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल सहित अन्य भाजपा नेता सक्रिय रहे। सपा नेता हिमांशु सिद्धार्थ और रुद्र प्रताप सिंह ने भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।