फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सितंबर को कमिश्नरी घेराव में पहुंचेंगे पांच हजार ट्रैक्टर : अनुराग चौधरी

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव सरूरपुर खुर्द में भाकियू टिकैत की बैठक में शामिल पदाधिकारी व किसान। स्वयं
विज्ञापन
- गांव सरूरपुर खुर्द में भाकियू टिकैत ने किया बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव सरूरपुर खुर्द में एक सितंबर को कमिश्नरी घेराव को लेकर भाकियू टिकैत ने बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने की। उन्होंने किसानों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एक सितंबर को मेरठ कमिश्नरी पर करीब पांच हजार ट्रैक्टर तिरंगा लगाकर पहुंचेंगे।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी इन दिनों महापंचायत को सफल बनाने के लिए नगर निगम की सीमा में शामिल गांवों में किसानों से संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सरूरपुर में किसानों के साथ बैठक हुई। ग्रामीणों से उनके क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली गई और महापंचायत में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही गई। किसानों ने कहा कि नगर निगम की सीमा में शामिल होने के बाद भी गांवों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। कई स्थानों पर नालों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों और रास्तों पर जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है। किसानों ने विकास कार्यों में ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। गन्ना किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। किसानों ने गन्ने का भुगतान समय से नहीं होने का मुद्दा उठाया। किसानों ने चीनी के दाम बढ़ने की स्थिति में किसानों को बोनस नहीं मिलने का मुद्दा भी रखा। बैठक में वीरपाल सुरानी, हर्ष चहल, बबलू प्रधान, वीरेंद्र, कृष्णपाल, ऋषिपाल, विनोद, हरेंद्र, विनय समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें