फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वॉल पेंटिंग में खुशी-अनुष्का की टीम ने बाजी मारी

विज्ञापन
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के
विज्ञापन
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न रंगों और आकर्षक चित्रों का उपयोग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। खुशी और अनुष्का की टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंतिम, वर्षा और मानसी की टीम दूसरे स्थान पर रही। सतगुरु, रवि और लविश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल ने कलात्मक अभिव्यक्ति, रंग संयोजन और प्रस्तुतीकरण के आधार पर परिणाम घोषित किए। प्राचार्य प्रो. मनोज गर्ग के निर्देशन में यह प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में प्रो. रंजू नारंग, डॉ. मदनपाल और डॉ. हरमीत सिंह शामिल थे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित कुमार और डॉ. मेघराज सिंह ने इसका संयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें