- 50 हजार प्रतिबंधित वाहन दौड़ रहे शहर में
आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्तूबर 2007 से पहले के 11 हजार 226 डीजल वाहन ऐसे हैं जो अभी तक एनओसी लेकर बाहर नहीं गए हैं। ये वाहन शहर और आसपास दौड़ रहे हैं। इसके अलावा 15 साल पुराने 39 हजार 421 पेट्रोल वाहन है जो शहर में दौड़ रहे हैं। दोनों श्रेणियों के करीब 50 हजार प्रतिबंधित वाहन एनजीटी के आदेशों को हवा में उड़ाते हुए शहरवासियों का दम घोट रहे हैं।
- 5300 वाहनों ने ली एनओसी, गए बाहर
आरटीओ के मुताबिक एनजीटी के आदेश के बाद करीब 5300 प्रतिबंधित वाहनों की एनओसी ली गई है। इसमें 4 हजार 87 वाहन डीजल के और 1226 वाहन पेट्रोल वाले हैं। ये वाहन एनओसी लेकर एनसीआर के बाहर के जिलों में रजिस्टर्ड हो गए हैं।
20,000 से ज्यादा पुराने वाहन बाहरी राज्यों के
जिले में करीब 20 हजार से ज्यादा वाहन ऐसे हैं जो बाहरी राज्यों में रजिस्टर्ड हैं और इनका संचालन यहां पर हो रहा है। इसमें दिल्ली व हरियाणा के नंबर के वाहन सबसे ज्यादा हैं। डीजल ट्रक तो 30 से 40 साल पुराने भी सड़कों पर दौड़ते मिल जाते हैं। स्कूल बसें भी 10 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी हैं। नामचीन स्कूलों में भी 25 साल पहले बंद हो चुकी मेटाडोर तक चल रही हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
एनजीटी के आदेश पर एनसीआर में प्रतिबंधित किए गए वाहनों को शहर से बाहर करने के लिए एनओसी लेने हेतु नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस में एक महीने का समय दिया गया है। जो वाहन इस समय के अंदर एनओसी लेकर बाहर नहीं जाएगा उसका पंजीयन निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद निलंबित रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा।
- डॉ. विजय कुमार, आरटीओ मेरठ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/