फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकबुक वापस के करने के लिए महंत से मांगे 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर के महंत राजन नाथ की चेक बुक चोरी कर ली गई। महंत ने चेकबुक वापस मांगी तो आरोपी ने 50 हजार रुपये की मांग कर डाली। इससे पहले आरोपी चेक द्वारा 20 हजार रुपये निकालकर धोखाधड़ी कर चुका है। पीड़ित महंत ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महंत राजन नाथ ने शिकायत पत्र में बताया कि वह मुरलीपुर गांव में स्थित गोगाजी की महाड़ी में पिछले 20 साल से सेवा कर रहा है। उनके पास काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। करीब छह माह पहले मऊखास निवासी कृष्ण सैनी ने भी उनके पास आना-जाना शुरू किया, लेकिन एक माह उसने 20 हजार रुपये व यूनियन बैंक की चेकबुक चोरी कर ली। शिकायत पर मुंडाली पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद बैंक जाकर चेकबुक कैंसिल कराई, ताकि चेकबुक का दुरुपयोग न हो सके। आराेप है कि 12 जून को कृष्ण सैनी ने फोन कर चेकबुक वापस करने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे। महंत द्वारा रुपये देने से इन्कार करने पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महंत ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि कृष्ण सैनी ने जांच अधिकारी से सांठगांठ कर जांच बंद करा दी और वह तभी से धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें