थाना झिंझाना, एसटीएफ गौतमबुद्ध नगर और थाना जीआरपी लक्सर ने की संयुक्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/झिंझाना। थाना झिंझाना, एसटीएफ गौतमबुद्ध नगर और थाना जीआरपी लक्सर की संयुक्त टीम ने डकैती के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी और जनपद शामली में हत्या के मामले में 15 हजार रुपये के इनामी को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है।
एसपी अभिषेक ने बताया शुक्रवार को झिंझाना थाना पुलिस, एसटीएफ गौतमबुद्ध नगर और थाना जीआरपी लक्सर जिला हरिद्वार उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नंदू उर्फ नंदराम उर्फ नंदलाल निवासी गांव अहमदगढ़ थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया है। साथ ही कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी उत्तराखंड में डकैती के मामले में 50 हजार रुपये का इनाम चल रहा था। इसके अलावा जनपद के झिंझाना क्षेत्र में 1997 में बालू की हत्या के मामले में 15 हजाार रुपये का इनाम था। आरोपी पर 2015 में लक्सर व मुरादाबाद में लूट व डकैती के मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया है।