दीपावली के उपलक्ष्य में दीये वितरित करते हुए।
- फोटो : LAWARD
दौराला। लावड़ मार्ग स्थित चौधरी धर्म कांटे पर बुधवार को दीवान फाउंडेशन के तहत नि:शुल्क पचास हजार दीये का वितरण किया गया। कैंप लगाकर आम जनता से अपील की गई कि दीपावली के अवसर पर चाइनीज लाइटों का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाएं और मिट्टी के दीप जलाएं।
कैंप का शुभारंभ दौराला नगर पंचायत की चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा ने फीता काटकर किया। दीवान फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि चौधरी ने बताया कि बरसात के बाद जो कीटाणु परजीवी पैदा होते हैं। वह दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीपक में सरसों के तेल से निकलने वाली लो से समाप्त हो जाते हैं। इससे वातावरण शुद्ध होता है। दीपावली के अवसर पर लोग चाइनीज लाइट का बहिष्कार करें और स्वदेशी अपनाएं। मिट्टी के दीप जलाने से प्रजापति समाज के लोगों को रोजगार मिलेगा। निर्धन कन्या सेवा समिति के अध्यक्ष ठाकुर सचिन तोमर ने कहा कि आज भारतीय संस्कृति विलुप्त होती जा रही है। इसका मुख्य कारण है कि हम अपनी संस्कृति को छोड़कर विदेशी संस्कृति पर आधारित हो गए हैं। इस दौरान विनोद नंबरदार, नवाब सिंह अहलावत, सुरेश कुमार, विशाल अहलावत, कमल चौहान, राजेश विश्वकर्मा, दानिश, आमिर, शौकीन, मनीष, अनुज, वासू, अंकुर, प्रभात चौधरी, अंकुर प्रधान, ब्रजेश तोमर आदि मौजूद रहे।