फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी में 25 सीटों के लिए 50 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
खरखौदा के गांव अतराड़ा स्थित किसान मजदूर इंटर कॉलेज में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया करते अधिकारी (
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा क्षेत्र के किसान मजदूर इंटर कॉलेज अतराड़ा में शुक्रवार को 72 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में जूनियर डिवीजन द्वितीय वर्ष के लिए छात्र-छात्राओं के नामांकन की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शारीरिक क्षमता, बौद्धिक दक्षता और अनुशासन का प्रदर्शन किया। 25 सीटों के लिए कुल 50 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न चरणों की चयन परीक्षा में प्रतिभाग किया।
चयन प्रक्रिया कैप्टन विलास कुमार नेगी के निर्देशन में संपन्न हुई। अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज का सत्यापन तथा मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। सभी अभ्यर्थियों का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया, जिससे योग्य और प्रतिभाशाली कैडेटों का चयन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

72 यूपी बटालियन के हवलदार सोमपाल सिंह एवं सतीश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी यतेंद्र सिंह ने चयन प्रक्रिया के दौरान समन्वय स्थापित करते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित कराया। इस मौके पर शिक्षक अमित कुमार, चंचल शर्मा, रोहित सिंह तथा प्रशांत कुमार का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश मोहन शर्मा ने बताया कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें