फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट के शक में 50 किलो पनीर नष्ट कराया

विज्ञापन
पनीर नष्ट करने एफएसडीए का अधिकारी - फोटो : संगठन
विज्ञापन
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मिलावट के शक में 50 किलो पनीर नष्ट कराया। साथ ही 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि एफएसडीए की टीम ने बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर दुकानों से धनिया पाउडर, मूंग दाल, पनीर, उड़द की दाल, मिश्रित दूध, भैंस का दूध और कुकीज आदि के नौ नमूने लिए। ये नमूने लिसाड़ी गेट, सरधना, मवाना, कंकरखेड़ा, गढ़ रोड, मोदीपुरम और मवाना से लिए गए। इसके अलावा सिसौला बुजुर्ग, जानी और परीक्षितगढ़ क्षेत्र से मिलावट के शक में पनीर कुल 50 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिले, इस उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें